फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले पर झूठ बोल रही कांग्रेस :जयराम ठाकुर

Mon, 17 Dec 2018 09:46 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस चुनावी फायदा उठाने के लिए झूठ बोल रही है। इसके लिए देश की जनता से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


वह सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके लिए सीएम ठाकुर मीडिया से बातचीत करने हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे और सवा दो घंटे बाद रवाना हो गए। ठाकुर ने कहा कि साढ़े 4 साल से देश में पीएम मोदी की सरकार है, लेकिन एक भी आरोप नहीं लगा है।

 

विपक्ष आधारहीन मुद्दे पकड़कर लोगों को गुमराह कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर फैसले के बाद सभी को संतुष्टि जतानी चाहिए। अदालत के फैसले से बौखलाई कांग्रेस गलत व्याख्या करके अपना राजनीतिक उद्देश्य पूरा करना चाहती है।

 

कोर्ट में चार याचिकाएं दायर की गईं थीं। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात विपक्ष ने भी मानी कि इस राफेल सौदे के बाद सेना और जवानों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उनका हौसला बढे़गा।

विज्ञापन

रक्षा जरूरतों को लटकाकर देश से खिलवाड़ क्यों किया गया

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो सौदे होते थे सभी में कोई न कोई दलाल होता था। अब उन पर जवाब कांग्रेस अध्यक्ष को भी देना होगा। 2007 से 2014 तक रक्षा जरूरतों को लटकाकर देश से खिलवाड़ क्यों किया गया, इसका जिम्मेदारी किसको लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल्पनिक बातों को सामने रखकर चल रही है और सवाल, जवाब व निर्णय स्वयं ले रही है। भाजपा ने 19 राज्यों में सरकार होने के बावजूद किसी नेता ने यूं अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया, जबकि केवल तीन राज्यों में सत्ता हासिल होते ही कांग्रेस अमर्यादित भाषा और झूठे आरोपों

के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर विधायक एवं सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, महामंत्री संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा व युवा नेता विकास रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें