मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने एक साल में 68 में से 63 विधानसभा क्षेत्रों का स्वयं दौरा किया है। लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए प्रदेश में जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हर माह प्रदेश के एक विस क्षेत्रवार हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम हो रहे हैं। अब तक प्रदेश में आयोजित जनमंच के माध्यम से लोगों की बिजली-पानी कनेक्शन सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों और दिव्यांग प्रमाण पत्रों से संबंधित 20 हजार समस्याओं का निपटारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला ने देश और विदेश में नाम कमाया है। बौद्घ धर्म गुरु दलाई लामा का निवास स्थान भी यहीं पर है। प्रदेश के सैनिकों के बलिदान को देखते हुए हिमाचल को देवभूमि के साथ वीरभूमि की संज्ञान मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जितना हम हिमाचल को जानते हैं, शायद उससे ज्यादा पीएम मोदी जानते हैं। इसलिए वह जब भी मिलते हैं तो हिमाचल में उन्होंने जिन भी लोगों के साथ काम किया, उनके नाम लेकर उनका हाल पूछते हैं।
उन्होंने कहा कि साल 2014 में जिस तरह से प्रदेश की जनता ने केंद्र में सरकार बनाने को चार सांसद जिताकर भेजे थे, साल 2019 में भी प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाएगी।