हिमाचल के सीएम बने जयराम ठाकुर की सादगी के किस्से आज भी वल्लभ कॉलेज मंडी के गलियारों में गूंजते हैं। खासकर एक छात्र जीवन में कभी न भूलने वाली कैंटीन में। यह कैंटीन कॉलेज के बिलकुल साथ सटा मामू टी स्टाल था।
यहां एबीवीपी का छात्र नेता होते हुए दिन भर साथियों के साथ सियासी रणनीति रची जाती। जब जरूरत पड़े तो मामू टी स्टाल का गल्ला संभालने से भी वे पीछे नहीं रहते।
मुख्यमंत्री के तौर पर जय राम ठाकुर का नाम घोषित होने के बाद टीस्टाल के मामू 65 साल के दीनानाथ गल्ले पर बैठे मिले। टी स्टाल में जयराम के दो पोस्टर लगे हैं। इसके नीचे मेरा सिराज मेरा सम्मान लिखा हुआ है। कुछ कॉलेज के छात्र मामू को घेरे हुए टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे दिखे तो कुछ चाय की चुस्कियां लेते हुए।