फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cloudburst: चंबा-मंडी में फटे बादल; भारी नुकसान, पांच पुल बहे, हमीरपुर में खड्ड में बही महिला

Mon, 07 Jul 2025 10:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच मंडी और चंबा जिले में बादल फटने से 38 बीघा जमीन और पांच पुल बह गए हैं। चंबा में एक घराट पानी के बहाव में बह गया।
विज्ञापन
चंबा में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गया पुल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी से भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच रविवार को मंडी और चंबा जिले में बादल फटने से 38 बीघा जमीन और पांच पुल बह गए हैं। चंबा में एक घराट पानी के बहाव में बह गया। हमीरपुर में एक महिला खड्ड में बह गई है। उपमंडल बड़सर में गुरु का बण में शुक्कर खड्ड के किनारे मजदूर पत्थर उठाने का काम कर रहे थे। अचानक खड्ड में पानी बढ़ा और वहां काम कर रही बिहार की रहने वाली किरण (30) बह गईं। देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुबह बारिश के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे पर दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी। दोपहर बाद की तीन उड़ानें समयानुसार हुईं। शिमला-नई दिल्ली के लिए हवाई उड़ानें नियमित रूप से चलीं।

विज्ञापन
Trending Videos

मंडी जिले की ग्राम पंचायत शिल्हबधाणी के गांव कोतरंग में शनिवार देर रात बादल फटने से तीन पैदल पुल और एक वाहन योग्य पुल बह गया। कोतरंग के लोगों की नाले के साथ लगती 50 बीघा जमीन भी बह गई है। चंबा के चुराह उपमंडल में रविवार सुबह नौ बजे कठवाड़ नाले में बादल फटा। यहां पानी के तेज बहाव से लोक निर्माण विभाग का पुल बह गया। इससे तीन पंचायतों का संपर्क चुराह उपमंडल से कट गया है। कांगड़ा जिले में जवाली के लब-लुधियाड़-भरमाड़ मार्ग पर सिद्धपुरघाड़ में निर्मित पुल का एक छोर धंसने से सड़क बंद हो गई। वहीं, कांगड़ा के पास समेला में पेड़ गिरने से मटाैर-शिमला नेशनल हाईवे डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इसी नेशनल हाईवे पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण वनवे करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊना जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई भारी बारिश से गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र में बहने वाले नाले का पानी सड़क पर आ गया। इससे एक उद्योग के भवन की दीवार टूट गई। उद्योग में चार फीट तक जलभराव हो गया। उद्योग के भीतर रखा कच्चा माल और सामान बहकर स्वां नदी में पहुंच गया। नंगल सलांगड़ी में एक टेक्सटाइल उद्योग में भी जलभराव हो गया। भीतर 45 कर्मी काम कर रहे थे, जिन्हें अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। झलेड़ा के समीप चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर भी जलभराव हो गया। चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर पानी भरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। जिले में 67.2 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 438 प्रतिशत अधिक है। रविवार को शिमला, कुल्लू, कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश रही। दोपहर बाद धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में धुंध छाई रही। इस बीच हल्की बारिश भी शुरू हो गई। धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें