फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: चंबा-भरमौर मार्ग पर खाई में लुढ़की निजी बस, 36 घायल, 7 की हालत गंभीर

Sun, 10 Oct 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

प्रशासन ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बिठा दी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस ओवर स्पीड भी थी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-भरमौर मार्ग पर सरेंई के पास रविवार सुबह 7:45 बजे सवारियों से भरी एक निजी बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए। 7 की हालत गंभीर है। 31 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 12 का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बस (एचपी-73ए-1121) 50 मीटर नीचे लुढ़कने के बाद एक पलटा खाते ही घर से टकराकर रुक गई, जिससे सवारियां बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन


प्रशासन ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बिठा दी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस ओवर स्पीड भी थी। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि निजी बस लिल्ह से चंबा की तरफ जा रही थी। हादसे के समय 42 सीटर बस में 43 सवारियां बैठी थीं।

सरेंई पहुंचते ही चालक का बस से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। बस में फंसी सवारियों को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। एंबुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने चालक बाबू राम के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है। परिचालक अजय कुमार अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें