क्या है पैलिएटिव केयर
पैलिएटिव केयर यानी उपशामक देखभाल किसी भी उम्र के व्यक्ति को दी जाने वाली ऐसी देखभाल है, जिसका मकसद रोगी के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना होता है। डॉक्टर या टीम मरीज से बात करती है, उसकी समस्याओं को सुनती है। मरीज के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। मरीज से जुड़े काम जैसे साफ-सफाई, दवाएं देना, खाना खिलाना आदि और कुछ जगहों पर संगीत और आध्यात्मिक सेशन भी आयोजित किए जाते हैं। जिला चंबा जिले में करीब 800 कैंसर, अधरंग पीड़ित और चलने-फिरने में असमर्थ मरीज हैं।
दो हफ्ते में स्वास्थ्य विभाग को भेजे जाएंगे आंकड़े
स्वास्थ्य सचिव की ओर से केरल की तर्ज पर भी प्रदेश भर के जिलों में आने वाले कैंसर, अधरंग पीड़ित और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को पैलिएटिव केयर के जरिये घर-द्वार ही उपचार और दवाइयां प्रदान करने की योजना हैं। दो सप्ताह में ये डाटा भेजा स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाना निर्धारित किया गया है। आशा वर्कर डाटा एकत्रित करने का काम कर रहीं हैं।-डॉ. बिपन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा