फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जल्द घोषित होगा जेओए आईटी का परिणाम, मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने लिया फैसला

Thu, 07 Mar 2024 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्रीने कहा कि कैबिनेट उप समिति पोस्ट कोड 817 के भर्ती परिणाम को घोषित करने के पक्ष में है। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री जगत सिंह नेगी व हर्षवर्धन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से जूनियर आफिस असिस्टेंट यानी जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 का लंबित परिणाम जल्द जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सात अभ्यर्थियों को छाेड़कर सभी का परीक्षा परिणाम घोषित करने की संस्तुति का निर्णय लिया गया है, जिनके खिलाफ पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा कि उपसमिति के सुझावों को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट इस पर अंतिम निर्णय लेगी। 

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि उपसमिति के इस निर्णय से परिणाम जारी करने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। पोस्ट कोड-817 की परीक्षा तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने ली थी, लेकिन पेपर लीक के मामले सामने आने पर इस परीक्षा के परिणाम विजिलेंस जांच के कारण लंबित थे। इस मामले के समाधान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कानूनी पहलुओं के निरीक्षण के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया था। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा इस उप समिति के सदस्य हैं।
 

विज्ञापन

गौरतलब है कि भंग किए जा चुके प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी के तहत 1,756 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 1.07 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा, 15 जुलाई से लेकर 2 मार्च 2022 तक टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया। 4,332 अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया। 1 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक चयन आयोग के कार्यालय में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। करीब 1800 अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन परीक्षा पास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें