फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Meeting: 5 अप्रैल को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Thu, 03 Apr 2025 09:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में होगी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को ही नई दिल्ली से शिमला पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री की कई बजट घोषणाओं पर मुहर लगेगी, जिन्हें एक अप्रैल से लागू किया जाना है। साथ ही हिमाचल दिवस पर भी सीएम बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं, जिसे लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूल-कॉलेजों को बंद करने पर फैसला हाे सकता है। 100 से कम बच्चों वाले कॉलेज बंद किए जा सकते हैं, ऐसे कॉलेजों की संख्या 16 बताई जा रही है। इसी तरह 20 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले 78 स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। बस किराया 15 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव भी बैठक में जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस
78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। एडीएम राहुल चौहान ने गुरुवार को यहां डीआरडीए के हॉल में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य कैबिनेट मंत्री करेंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें