फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, ये होगा एजेंडा

Sat, 25 May 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 करीब दो महीने की सियासी खींचतान और आदर्श आचार संहिता के खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार 2022 के एजेंडे पर काम शुरू कर देगी। माना जा रहा है कि 27 मई को आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही 28 मई को प्रदेश सरकार चुनाव के बाद ही पहली बैठक कर सकती है।

विज्ञापन


इस बैठक में पिछले एक साल में हुए कैबिनेट के सभी फैसलों का रिव्यू कर उनकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के चलते कड़े फैसले लेने से गुरेज करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन चुनावों के बाद नए अवतार में नजर आ सकते हैं।

कई महकमों के खराब परफार्मेंस पर जहां अफसरों की खिंचाई भी हो सकती है। वहीं, सरकार के आदेशों की नाफरमानी करने और हीलाहवाली करने वालों के भी मुख्यमंत्री जयराम पेंच कर सकते हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इस महीने में ही वह एक बैठक जरूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें