मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले संभावित हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 अक्तूबर को दो बजे बुलाई गई है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में रिक्तियां भरने पर निर्णय हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चालू वित्तीय वर्ष की बजट घोषणाओं को लागू करने पर भी मंत्रणा हो सकती है। बागवानी के 1134 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर हिमाचल सरकार को भेजे गए नोटिस का जवाब तैयार करने पर भी चर्चा संभावित है।