फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal By Elections: उपचुनाव के लिए भाजपा ने बनाए प्रभारी, संयोजक

Wed, 12 Jun 2024 11:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए हिमाचल भाजपा द्वारा प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी प्रभारी होंगे। उनके साथ संयोजक के रूप में राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहेंगे। सह प्रभारी पूर्व मंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल और सह संयोजक विधायक बलबीर वर्मा होंगे।

विज्ञापन


देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के प्रभारी विपिन परमार, सह प्रभारी पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, संयोजक मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल और सह संयोजक पार्टी उपाध्यक्ष पवन काजल होंगे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, सह प्रभारी विधायक त्रिलोक जमवाल, संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और सह संयोजक विधायक दिलीप ठाकुर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें