हिमाचल प्रदेश का अगले वित्तीय वर्ष का बजट 18 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 11 मार्च को शुरू हो रहा बजट सत्र 10 अप्रैल तक चलेगा। इस सिलसिले में विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
इसकी पुष्टि विधानसभा के सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने की। एनुअल प्लान फाइनल न होने के कारण और प्रदेश सरकार की व्यस्तता के कारण इस बार काफी देर से बजट सत्र बुलाने का सरकार ने फैसला लिया।
सरकार के प्रस्ताव पर शुक्रवार को राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी मुहर लगा दिया। राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलते ही विधानसभा सचिवालय की ओर से 11 मार्च से सुबह 11 बजे से बजट सत्र शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई।