फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Budget 2024: हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपये, युवाओं को रोजगार की आस

Sun, 11 Feb 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करेंगे। उधर, कर्मचारी भर्ती आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्तियां शुरू होने का बेरोजगारों को इंतजार है।
विज्ञापन
उम्मीदों का बजट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से 17 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट से प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलने और युवाओं को रोजगार की आस है। प्रदेश में अभी सिर्फ स्पीति की महिलाओं 1500-1500 रुपये की सम्मान राशि दी गई है। अन्य जिलों में इस योजना को शुरू करने का इंतजार है। बीते दिनों कांग्रेस हाईकमान भी लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को यह धनराशि देने का निर्देश जारी कर चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करेंगे। उधर, कर्मचारी भर्ती आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्तियां शुरू होने का बेरोजगारों को इंतजार है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान गारंटी देते हुए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सुनिश्चित आय देने की बात कही थी। सरकार बनने के बाद स्पीति से इस योजना को शुरू किया गया है। स्पीति घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। प्रदेश की 2.31 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत पात्र पाया गया है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से यह राशि दी जानी है।

विज्ञापन


प्रदेश में पहले चरण में 1000 और 1150 रुपये पेंशन ले रही महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। 18 से 59 वर्ष की अन्य पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से योजना में शामिल किया जाना है। ऐसे में संभावित है कि मुख्यमंत्री अपने दूसरे बजट में इस योजना को कुछ पात्र महिलाओं के शुरू करने का ऐलान करेंगे। उधर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए सरकार ने हमीरपुर में नया भर्ती आयोग गठित किया है। इस आयोग को भी जल्द चालू कर भर्तियां शुरू होने का बेरोजगारों को इंतजार है। कांग्रेस ने चुनाव के समय में पांच लाख रोजगार देने का एलान किया था। इसके तहत सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। निजी कंपनियों के साथ सरकार लगातार अनुबंध कर रही है। रोजगार कार्यालयों के माध्यम से पात्र युवाओं को नौकरियां दिलाई जा रही हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में 20 हजार नये रोजगार देने का सरकार ने लक्ष्य रखा है। उम्मीद है कि बजट में और अधिक नौकरियों का पिटारा खोलते हुए मुख्यमंत्री लोकसेवा आयोग शिमला और कर्मचारी भर्ती आयोग हमीरपुर को और मजबूत करेंगे।
 

Trending Videos

महिलाओं और युवाओं को यह भी हैं उम्मीदें
रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम करने के लिए राज्य सरकार को अपनी ओर से देनी चाहिए सब्सिडी।
सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में महिला पुलिस थानों की संख्या में हो बढ़ोतरी। पुलिस बल में भी बढ़े महिला भागीदारी।
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत स्तर पर खुलने चाहिए जिम, खेल गतिविधियों को दिया जाए बढ़ावा।
ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार करने को राज्य स्तर पर खुलने चाहिए आधुनिक सुविधाओं वाले प्रशिक्षण केंद्र।

जेंडर बजटिंग से होगा महिला सशक्तिकरण
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजटिंग किया जाना जरूरी हो गया है। महिलाओं को भी विकास के लाभ पुरुषों के बराबर मिलने चाहिए। महिलाओं को संसाधनों तक पहुंच और उन पर नियंत्रण के लिए असमानताओं का सामना करना पड़ता है। सरकार को इस बाबत विशेष ध्यान देना चाहिए। बढ़ती महंगाई ने आज हर गृहिणी को परेशान कर दिया है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम कम होने चाहिए। रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम भी कम करने की जरूरत है।- फालमा चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन

पार्क, जिम और इंडोर स्टेडियमों का बढ़े दायरा
प्रदेश में पार्क, जिम और इंडोर स्टेडियमों का दायरा बढ़ना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में खेलने के लिए मैदान तैयार किए जाने चाहिए। इंडोर स्टेडियमों में आधुनिक उपकरणों का प्रावधान होना चाहिए। स्कूल और कॉलेजों में हर विद्यार्थी को खेल गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य किया जाए।- परीक्षित शर्मा, युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें