फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव धाम से धार्मिक पर्यटन को पंख लगाएगी हिमाचल सरकार

Sun, 10 Feb 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार मंडी में शिव धाम से धार्मिक पर्यटन को पंख लगाएगी। 12 ज्योतिर्लिंगों की अनुकृतियां स्थापित होंगी ताकि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन का विस्तार किया जा सके। शिमला के दो स्थलों में शीघ्र ही लाइट एंड साउंड शो शुरू करेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा देव संस्कृ ति  को पर्यटकों के समक्ष रखने के लिए  कुल्लू में लाइट एंड साउंड शो होंगे। मंडी के ब्यास तट पर हरिद्वार की तर्ज पर आरती के लिए घाटों का निर्माण करेंगे। जंझैली में सांस्कृतिक  केंद्र का निर्माण होगा।    

राज्य के  नए वार्षिक बजट सत्र में हिमाचल की नई पर्यटन नीति बनेगी। इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इनके लिए प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। पौंग क्षेत्र विकास बोर्ड का गठन भी किया जाएगा ताकि क्षेत्र में समुचित पर्यटन विकास हो। पर्यटकों को  बेहतरीन सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई यात्रा सुविधा का विस्तार होगा

होम स्टे योजना के तहत चार कमरों को मंजूरी मिलेगी। वर्तमान में 1300 होम स्टे हैं। ग्रामीण युवक युवतियों को रोजगार दिया जाएगा। होम स्टे मालिक कामन पोर्टल से बुकिंग करा सकते हैं।  पर्यटन विभाग  इसमें सहायता करेगा। एडीबी की मदद से 1892 करोड़ की योजना चलेगी।

नई मंजिल नई राह को बजट में 50 करोड़ का प्रावधान रहेगा। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क पौंग, डैम, रणुका झील चंद्र ताल और  साइट्स में पर्यटकों को आकर्षिक करेंगे।  चमेरा, कोल डैम,  लारजी और गोबिंद सागर में जल परिवहन और अन्य गतिविधियां होंगी।  

हवाई यात्रा सुविधा का विस्तार होगा
राज्य में हवाई यात्रा का विस्तार करने को मंडी जिला के नागचला को इस  प्रयोजन के लिए उचित पाया गया है।  जहां सर्वे किया जा चुका है।  प्रदेश में उड़ान दो योजना शुरू होगी। तीन हवाई पट्टियां  हेली टैक्सी सवा से जोड़ने की भी प्रस्ताव है।  वर्ष 2019-20 से चंडीगढ़ से शिमला,  शिमला से कुल्लू,  तथा शिमला से  धर्मशाला  के लिए हेलीटैक्सी  सेवाए आरंभ होंगी। चरणबद्ध तरीके से हर विधानसभा क्षेत्र में  हैलीपैड बनेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें