युवाओं को रोजगार देने के लिए कॉलेजों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 50 स्कूलों और 50 कॉलेजों में भाषा प्रयोगशालाओं को स्थापित करने की घोषणा भी की। इसमें विदेशी भाषाओं के अलावा संस्कृत बोलने और सीखने का प्रावधान किया गया है।
प्राथमिक स्कूलों में परिणाम बेहतर लाने के लिए अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने और एक्सट्रा क्लासिज शुरू करने की भी घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए खेल से स्वास्थ्य योजना शुरू करने का एलान भी किया।
इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए 50 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और 50 कॉलेजों में कबड्डी मैट, रेसलिंग मैट तथा जूड़ों मैट स्थापित किए जाएंगे।
चिन्हित स्कूलों-कॉलेजों में ट्रैक और फील्ड, बाक्सिंग रिंग व वेट लिफ्टिंग के उपकरण प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्य मूलक शिक्षकों के पदों को भरने की घोषणा भी की।
शिमला। स्कूलों में आईसीटी प्रयोगशालाओं को मजबूत करते हुए सरकार ने अब वीडियो सम्मेलन कक्ष बनाने का फैसला भी लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत ऑनलाइन पठन-पाठन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सरकार स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।