फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा में बड़ा लाभ

Sat, 10 Mar 2018 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार ने प्रदेश में लिंग भेद को कम करने के लिए एक या दो बेटियों वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बड़ा पैकेज देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब एक या दो बेटियों के परिवारों को योजना के तहत क्रिटिकल केयर पैकेज 1.75 लाख की जगह 2.50 लाख रुपये मिलेगा। इसके अलावा 75 हजार रुपये केवल बालिकाओं को देय होगा।

सरकार की इस योजना से बालिकाओं को और अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में सशक्त महिला योजना शुरू करने की घोषणा भी की। यह योजना महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना व उन्हें प्रशिक्षित कर सशक्त करना होगा। यह केंद्र किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और आत्म सम्मान बढ़ाने के विषयों पर भी जागरूक करेंगे।

मदर टेरेसा मातृ आश्रय संबल योजना में बढ़ोतरी
शिमला। मदर टेरेसा मातृ आश्रय संबल योजना के तहत दो बच्चियों वाली परित्यक्ता/विधवाओं को दी जानी वाली चार हजार रुपये की प्रतिवर्ष प्रति बच्चा सहायता राशि को एक हजार रुपये बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया है। इसके लिए सरकार ने दस करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

बीपीएल को अब बेटी है अनमोल में मिलेंगे 12 हजार
शिमला। प्रदेश सरकार ने बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में कन्या जन्म पर दी जाने वाली दस हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया है। इस योजना के लिए सरकार ने 12 करोड़ का बजट प्रावधान किया है।

विज्ञापन

हिमाचली विरासत पर बनेंगे सांस्कृतिक स्मृति चिन्ह

सरकार ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए नया फैसला लिया है। अब सरकार हिमाचली विरासत पर छोटे सांस्कृतिक स्मृति चिन्ह बनाएगी। इसके अलावा प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा तैयार की गई कला वस्तुओं की बिक्री/प्रदर्शनी के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों में शिल्प ग्राम मेलों का आयोजन किया जाएगा।

विद्यार्थियों, अनुसंधान कर्ताओं के लाभ के लिए भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा विलुप्त होती पांडुलिपियों तथा दुर्लभ पुस्तकों को डिजिटलाइज्ड कर एक डिजिटल पुस्तकालय बनाया जाएगा। जयराम सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलो की यात्रा करवाने के लिए एक नई योजना देवभूमि दर्शन योजना शुरू करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा नई योजना आज पुरानी राहों से शुरू कर सरकार ने प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की स्मृतियों, ऐतिहासिक घटनाओं तथा विलुप्त/अनछुई सांस्कृतिक धरोहरों/विरासतों को सांस्कृतिक गाइड के माध्यम से बताने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि इससे सांस्कृतिक पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की संस्कृति को धरोहर के रूप में संजोए रखना संभव होगा।

सरकार ने ऐसे जिला मुख्यालयों जहां इंडोर सभागृह की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के लिए सभागृहों के निर्माण के लिए 25 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। राज्य की संस्कृति तथा साहित्य  को संजोए रखने के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कलाकार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। ऐसे कवियों, लेखकों, साहित्यकारों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दैनिक भत्तों में 50 फीसदी वृद्धि करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें