फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बीएसएनएल का तोहफा, एक रुपये में सिम और 1,111 में फाइबर प्लान

Fri, 14 Aug 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन\शिमला।

सार

बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल के प्रधान महाप्रबंधक राजन कंबोज ने शुक्रवार को शिमला में और सोलन में बीएसएनएल के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और ग्राहक सुविधाएं बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। 
विज्ञापन
बीएसएनएल प्लान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हिमाचल प्रदेश के ग्राहकों के लिए कई नई डिजिटल पहल और आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल के प्रधान महाप्रबंधक राजन कंबोज ने शुक्रवार को शिमला में और सोलन में बीएसएनएल के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और ग्राहक सुविधाएं बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इन्होंने बताया कि बीएसएनएल के एक रुपये फ्रीडम 2.0 ऑफर के तहत नए ग्राहक महज एक रुपये में सिम और 24 दिनों की सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


इसमें प्रतिदिन एक जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाएगी। कंपनी के अनुसार यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में डीबीएन फंडेड 4जी साइटों पर भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा बीएसएनएल ने फाइबर फ्रीडम प्लान 1,111 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इसमें 200 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड, 5,000 जीबी मासिक डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। मोबाइल ग्राहकों के लिए टैंगो द्वारा संचालित बीएसएनएल एंटरटेनमेंट टीवी भी बीएसएनएल सेल्फकेयर एप के माध्यम से मुफ्त उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक लाइव टीवी और ऑन-डिमांड कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। बीएसएनएल ने दूरदराज क्षेत्रों में कनेक्टिविटी के लिए सैटेलाइट फोन सेवा की सुविधा भी रेखांकित की। कंपनी ने कहा कि ये पहल डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें