हिमाचल के मंडी जिले की थरजून पंचायत की सबसे कम उम्र की प्रधान जबना चौहान को अभिनेता अक्षय कुमार ने गुड़गांव बुलाकर सम्मानित किया। अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान समानित किया।
इस इवेंट में प्रधान जबना चौहान ने अपने विचार रखे। जिस पर अभिनेता अक्षय कुमार तथा इवेंट में उपस्थित लोगों ने उन्हें खूब सराहा।
हिमाचल प्रदेश की इस बेटी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब वह देश की सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं और पंचायत में शराबबंदी भी लागू करवाई। जबना ने क्षेत्र में अपनी पंचायत को जिला में नंबर वन पर पहुंचाया।