स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि अंडर-14 ब्वायज एंड गर्ल्ज प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के चलते शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि अंडर-14 ब्वायज एंड गर्ल्ज प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के चलते शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षाएं एक से नौ दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान पहली दिसंबर को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, दो को संस्कृत, तीन को अंग्रेजी, पांच को गणित, छह को सामाजिक विज्ञान, सात को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, पंजाबी, उर्दू, आठ दिसंबर को विज्ञान और नौ दिसंबर को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। पहले आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 28 नवंबर से छह दिसंबर तक प्रस्तावित थी।