फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कल शिक्षा बोर्ड: ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं, 71 हजार विद्यार्थी बैठेंगे

Tue, 08 Mar 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 71,129 प्रश्नपत्र प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों में आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। 
विज्ञापन
आठवीं कक्षा की परीक्षाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बुधवार से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान प्रदेश भर में 71 हजार के करीब परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में बैठेंगे। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे होगी। नौ मार्च को आठवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 71,129 प्रश्नपत्र प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों में आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड ने आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। यह परीक्षाएं नौ मार्च से लेकर 25 मार्च तक चलेंगी। 11 मार्च से शुरू होने वाली पांचवीं कक्षा की परीक्षा के लिए बोर्ड ने 67433, जबकि पहली बार बोर्ड की ओर से ली जा रही तीसरी कक्षा की परीक्षा के लिए 68084 प्रश्नपत्र विभिन्न स्कूलों को भेजे हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिकाओं को भी भेजा गया है।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आदर्श प्रश्नपत्र तैयार
वहीं, शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नौवीं से जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं में कंपार्टमेंट प्राप्त विद्यार्थियों और इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए आदर्श प्रश्नपत्र पूर्ण पाठ्यक्रम से तैयार किए गए हैं। इसके लिए आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए टर्म अनुसार पाठ्यक्रम विभाजित करने के उद्देश्य से कार्यशाला करवाई गई। कार्यशाला में अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और कला विषय पढ़ा रहे विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। विषय विशेषज्ञों की ओर से तैयार किए जाने वाले आदर्श प्रश्न पत्रों को बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें