फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: एसओएस परीक्षाओं के लिए लेट फीस के साथ 28 फरवरी तक करें आवेदन

Sat, 26 Feb 2022 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च में करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं व जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण (प्रवेश) तिथि को 28 फरवरी तक बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च में करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं व जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण (प्रवेश) तिथि को 28 फरवरी तक बढ़ाया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी विलंब शुल्क 4000 रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन माध्यम से ही बोर्ड कार्यालय में स्वीकृत किए जाएंगे। इच्छुक परीक्षार्थियों को अपना ऑफलाइन आवेदन पत्र केवल संबंधित अध्ययन केंद्र के माध्यम से ही निर्धारित परीक्षा शुल्क व आवश्यक दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड कार्यालय में प्राप्त ऑफलाइन आवेदन पत्रों की जांच करने बाद ही संबंधित परीक्षा शाखाओं की ओर से सिस्टम में फीड किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें