शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
सत्ती के अध्यक्ष रहते हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्तासीन हुई। हालांकि ऊना सीट से सत्ती खुद चुनाव हार गए थे। सत्ती के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत हुई।
हालांकि इसके लिए मोदी लहर को ही प्रमुख कारण माना गया। चूंकि अब सत्ती के अध्यक्ष बने रहने को लेकर दो टर्म पूरा होने के नियम आडे़ आ रहे हैं, इसीलिए भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलना तय है।
हिमाचल में अगला अध्यक्ष भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी होगा। इस स्थिति में नड्डा के कई करीबी नेता इस पद के लिए आने वाले दिनों में दावेदारी में आ सकते हैं।