फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यसमिति बैठकः भाजपा के टिकटों पर फैसले से पहले होंगे ये सर्वे

Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के टिकट आवंटन को केंद्र और राज्य दोनों ही स्तर पर सर्वे होंगे। उसी के बाद उम्मीदवारों के जिताऊ होने का आकलन कर टिकट बंटने चाहिए। तभी भाजपा मिशन रिपीट में कामयाब भी होगी।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन अधिकांश नेताओं की ओर से इस पर सहमति बनी। इसमें प्रभारी मंगल पांडे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल, शांता कुमार समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

साढे़ छह बजे शुरू हुई यह बैठक करीब साढे़ आठ बजे खत्म हुई। वीरवार को दूसरे दिन पूरे दिन कार्यसमिति की इस बैठक में मंत्रणा होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आरंभ बुधवार को वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में लक्ष्य 4/4 को हासिल करनाः मंगल

शुरू में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। मानसून में तबाही पर भी शोक जताया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती ने अध्यक्षीय भाषण दिया। उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि एक वर्ष पूर्व इसी स्थान पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कुशासन के खात्मे का संकल्प लिया।

संयोगवश इसी स्थान पर दोबारा भाजपा की कार्यसमिति बैठक हो रही है। लोकसभा चुनाव में लक्ष्य 4/4 को हासिल करना हैै। संगठन बूथ मजबूत बनाया जाए। अभी से चुनाव प्रबंधन टीम को सक्रिय होकर काम करने को जुट जाना चाहिए।

कांग्रेस का मुख्य हथियार उसका झूठा प्रोपेगेंडा हैै और इस बार भी इस चुनावी हथकंडे को अपनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बुधवार को अल्पकालीन विस्तारक योजना, काव्यांजलि

कार्यक्रमों की समीक्षा, विभिन्न मोर्चों की ओर से बूथ पर नए सदस्यों को बनाने की समीक्षा, कार्यालय निर्माण, मन की बात और पन्ना प्रमुख सम्मेलनों जैसे कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों को हर मंडल भेजेगा 50 हजार रुपये 

बैठक को प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और शांताकुमार ने भी संबोधित किया। सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और रामस्वरूप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में यह तय किया गया कि केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा हर मंडल से 50 हजार रुपये एकत्रित करके भेजेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वीरवार को शामिल होंगे। वीरवार को ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल भी इस बैठक में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें