फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए हिमाचल भाजपा ने कसी कमर, प्रत्याशियों पर फैसला जल्द

Sun, 08 Sep 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के लिए हिमाचल भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे चुनावों की तैयारियों के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने शिमला पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्जें टटोलीं।

विज्ञापन

 
शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी के शिमला पहुंचने पर होटल पीटरहॉफ शिमला में एक बैठक हुई। इस बैठक में जहां भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप और विस्तारक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई चर्चा में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जल्द ही संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने पर सहमति बनी। ऐसे प्रत्याशियों पर मंडल और जिला कमेटियों से फीडबैक लेने को कहा गया जो जिताऊ हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दौर की बैठक भी हुई, प्रभारी ने एकजुटता की सीख दी 

- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के मंत्री रहे किशन कपूर के सांसद बनने से धर्मशाला और विधायक सुरेश कश्यप के सांसद बनने से पच्छाद सीटें खाली हुई हैं। उपचुनाव पर चर्चा के लिए दूसरे दौर की बैठक भी हुई। यह होटल होलीडे होम में हुई।

प्रभारी मंगल पांडे के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने विधानसभा उपचुनाव की आगामी तैयारियों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर प्रभारी मंगल पांडे ने पिछले दिनों भाजपा संगठन में मचे घमासान पर कड़ा संज्ञान लिया और भाजपा नेताओं को एकजुटता की सलाह दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें