भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ने गुरुवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6,500 त्रिदेव शामिल होंगे। छह और सात जून को हमीरपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी ने आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने का भाजपा जश्न मनाएगी। इसका रोड मैप तैयार किया गया है। एसटी मोर्चा-जनजाति कल्याण, जनजातीय उत्थान और इसी तरह अन्य मोर्चा भी हिमाचल में अपने कार्यक्रम चला रहे हैं। वे कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करेंगे। 15 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ाव को बढ़ावा देंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल में मजबूत होती जा रही है। भाजयुमो और भाजपा की युवा शाखा भी कांगड़ा में जल्द गर्जना रैली करेगी।
विज्ञापन
कश्यप ने गुरुवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6,500 त्रिदेव शामिल होंगे। छह और सात जून को हमीरपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। भाजपा पन्ना समिति के सम्मेलन पाइपलाइन में हैं। सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मजबूत डबल इंजन सरकार है। हम मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल की शान समृद्ध किसान, महिला मोर्चा-सशक्त नारी सशक्त हिमाचल, अनुसूचित जाति मोर्चा-अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान हर वर्ग का कल्याण के नाम से कार्यक्रम चला रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, मीडिया सह प्रभारी करण नंदा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।