फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चट्टान की चपेट में आई कार, तीन की मौत, दो घायल

Fri, 01 Sep 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ मनाली एनएच पर गंभर पुल के पास चट्टानों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है। इस हादसे में एक पति पत्नी की एक साथ मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। जानकारी के अनुसार यह लोग अपनी कार एचपी 24 बी 4192 में सवार होकर कल्लर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चट्टान की चपेट में गाड़ी आ गई और खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद राहुल नेगी ने बताया कि हादसे की चपेट में आई गाड़ी उनकी गाड़ी से थोड़ा आगे चल रही थी।

लेकिन इसी दौरान एक बड़ी चट्टान पहाड़ी से आई और कार को अपने साथ गहरी खाई में ले गई। हादसा करीब एक बजे हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कृष्ण लाला (62) पुत्र परस राम, विमला देवी पत्नी कृष्ण लाल, सुख देवी पत्नी रूप लाल की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


जबकि रूप लाल (59) पुत्र देव राम निवासी कल्लर और माया देवी (48) पत्नी रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। वहीं तीनों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर लाया गया है।

एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि चट्टान की चपेट में आने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मारे गए पति-पत्नी है। जबकि परिवार के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें