फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: संबद्धता फीस देने वाले काॅलेजों को ही दी जाएंगी बीएड की सीटें, एचपीयू ने उठाया सख्त कदम

Wed, 30 Jul 2025 12:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विश्वविद्यालय की सेंट्रलाइज्ड बीएड एडमिशन कमेटी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार केवल वे सरकारी और निजी कॉलेज बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिनकी संबद्धता वैध और फीस अपडेट है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बीएड पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया सिर्फ उन संस्थानों तक सीमित कर दी है, जिन्होंने विश्वविद्यालय की संबद्धता और निरीक्षण फीस जमा करवाई है। विश्वविद्यालय की सेंट्रलाइज्ड बीएड एडमिशन कमेटी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार केवल वे सरकारी और निजी कॉलेज बीएड की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिनकी संबद्धता वैध और फीस अपडेट है। यह कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन


एचपीयू के अनुसार 56 संस्थानों में से केवल 28 निजी कॉलेजों ने संबद्धता से संबंधित 2015 से लंबित फीस का भुगतान किया है। शेष 26 कॉलेजों ने फीस जमा नहीं की है। इससे उनमें दाखिला देने पर अनिश्चितता बनी हुई है। कमेटी के चेयरमैन और विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि छात्र काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन से पूर्व संबद्ध कॉलेजों की सूची विवि की वेबसाइट पर जरूर देखें। विवि से पूर्व में संबद्ध रहे सरकारी और निजी 56 संस्थानों में से दो सरकारी के अलावा शेष 54 कॉलेजों में से 28 ने संबद्धता फीस जमा करवाई है।

क्यों उठाया कदम
एचपीयू प्रशासन ने साफ किया है कि फीस न भरने वाले कॉलेजों में दाखिला लेने से छात्र भविष्य में डिग्री को लेकर फंस सकते हैं। इसी को देखते हुए सिर्फ फीस जमा करने वाले कॉलेजों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। यह निर्णय विवि की साख और छात्र हितों की रक्षा के लिए लिया गया है।

ऑनलाइन काउंसलिंग का विवि ने जारी किया शेड्यूल
विश्वविद्यालय की सेंट्रलाइज्ड बीएड एडमिशन कमेटी ने ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी द्वारा उपलब्ध करवाई गई कॉलेजों की सूची के आधार पर ही 7 अगस्त से बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। इस सूची को विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एचपीयू और कांगड़ा कॉलेज हैं सरकारी संस्थान 
सरकारी संस्थानों में एचपीयू के शिक्षा विभाग और धर्मशाला कांगड़ा में स्थित गर्वमेंट कॉलेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन सहित सिर्फ संबद्धता प्राप्त सेल्फ फाइनानसिंग संबद्ध बीएड कॉलेजों के लिए ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय की सेंट्रलाइज्ड बीएड एडमिशन कमेटी के निर्णय के अनुसार इस सत्र में सिर्फ संबद्ध तीस संस्थानों के लिए ही ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर सीट आवंटन हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें