फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईआरएसएस शुरू करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल, इस नंबर पर मिलेगी आपातकालीन सेवाएं

Thu, 29 Nov 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। बुधवार को भ्यूली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर की उपस्थिति में इस योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस प्रणाली के तहत आगजनी, एंबुलेंस और आपदा प्रतिक्रिया के लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 112 नंबर पर मिलेंगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे देशभर में चौबीस घंटे प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली को केवल एक आपातकालीन नंबर की सुविधा प्राप्त होगी, जो आपदा अथवा विपत्ति में नागरिकों की सेवा के

लिए वॉयस कॉल, एसएमएस, ई-मेल, सार्वजनिक परिवहन इत्यादि में पैनिक बटन जैसी विभिन्न सेवाओं से इनपुट प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को वॉयस अथवा डाटा से जोड़ कर विपत्ति में व्यक्ति के स्थल की पहचान होगी और मुसीबत में तत्काल सहायता प्रदान की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने मांगी एनडीआरएफ की महिला बटालियन तो राजनाथ बोले..

 केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए एनडीआरएफ की महिला बटालियन की मांग उठाई। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रस्ताव भेजे। इसे मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने तर्क दिया कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियाें में अलग से बटालियन बेहद जरूरी है।

राहत और बचाव कार्य में कई दिक्कतें आती हैं। इस पर गृह मंत्री ने मंजूरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा डिवीजन का सृजन किया गया है।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए वेबयुक्त कई अन्य योजनाएं भी शुरू की हैं। मुख्यमंत्री ने असामयिक बर्फबारी और वर्षा के कारण लाहौल घाटी और चंबा के होली में फंसे लोगों को निकालने के लिए सात हेलीकॉप्टर देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें