फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्पा थेरेपी कोर्स की लगेगी 30 हजार रुपये फीस, चार जुलाई तक आवेदन

Tue, 23 Jun 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आयुष विभाग ने स्पा थेरेपी (पंचकर्मा) तकनीशियन के एक वर्षीय कोर्स के लिए 4 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। 30 हजार रुपये फीस तीन किश्तों में जमा होगी। 12वीं पास 17 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के दस जिलों के आयुष अस्पतालों में स्पा थेरेपी (पंचकर्मा) तकनीशियन कोर्स के लिए विभाग ने फीस निर्धारित कर दी है। एक वर्ष की अवधि वाले इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये फीस अदा करनी होगी। खास बात यह है कि कोर्स के लिए आवेदन करने वाले प्रशिक्षुओं को पूरी फीस एक साथ जमा नहीं करनी होगी। विभाग ने फीस भुगतान में राहत देते हुए इसे तीन किश्तों में जमा करने की सुविधा दी है। विभाग ने कोर्स के लिए 4 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर निदेशक आयुष, ब्लॉक नंबर 26, एसडीए कांप्लेक्स, कसुम्पटी शिमला, 171009 के पते पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 250 रुपये और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 150 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 12वीं पास तथा 17 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इस कोर्स के लिए पात्र होंगे। बता दें कि आयुष विभाग ने प्रदेश के दस जिलों के आयुष अस्पतालों में यह कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसकी पढ़ाई संबंधित अस्पतालों में ही करवाई जाएगी। इससे पहले यह कोर्स केवल आरजीजीपीजी आयुष कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला (कांगड़ा) और क्षेत्रीय आयुष अस्पताल छोटा शिमला में ही संचालित होता था। अब जिला आयुष अस्पताल बिलासपुर, हमीरपुर, धर्मशाला (कांगड़ा), कुल्लू, मंडी, नाहन, सोलन और ऊना में भी इसकी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी आयुष अस्पताल देहरा (कांगड़ा), शिमला, नालागढ़ (सोलन) और आरजीजीपीजी आयुष कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला (कांगड़ा) से भी यह कोर्स कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

विभाग ने निर्धारित की सीटें
आयुष विभाग की ओर से कुल 256 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें 128 सीटें पुरुषों और 128 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। श्रेणीवार विवरण के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 59, अनुसूचित जाति की 28, अनुसूचित जनजाति की 6, ओबीसी की 23 और ईडब्ल्यूएस के लिए 12 सीटें निर्धारित की गई हैं। विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर पोर्टल पर संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं।

पंचकर्मा तकनीशियन कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और एक वर्ष के कोर्स की फीस भी तय कर दी गई है।- डॉ. रोहित जम्वाल, निदेशक, आयुष विभाग, शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें