फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal VidhanSabha Session: 18 सितंबर को दो बजे शुरू होगी विधानसभा सत्र की कार्यवाही, सात बैठकें होंगी

Wed, 30 Aug 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चौदहवीं विधानसभा के तीसरे सत्र की 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरूआत होगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के तीसरे सत्र की 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरूआत होगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। मानसून सत्र के दौरान कुल सात बैठकें होंगी। 25 सितंबर को सत्र समाप्त होगा। प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान को लेकर सदन गरमाएगा।

विज्ञापन


सत्ताधारी दल जहां केंद्र सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिलने का मामला उठा सकता है। वहीं विपक्षी दल भाजपा बचाव एवं राहत कार्यों में भेदभाव होने का आरोप लगाएगा। प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा का मानसून सत्र देरी से हो रहा है। बीते कई वर्षोंं के दौरान मानसून सत्र अगस्त तक समाप्त हो जाता था। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान हो देखते हुए इस बार मानसून सत्र को देरी से करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों बताया था कि प्रदेश में अभी सभी अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। ऐसे में सत्र में देरी होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें