फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे हेलीपैड, सीएम ने विधानसभा में दी जानकारी

Wed, 21 Aug 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विधायकों से जमीन चयनित करने को कहा है। वर्तमान में प्रदेश में 64 हेलीपैड हैं।

विज्ञापन

कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां दो से तीन हेलीपैड हैं। 11 हलके ऐसे हैं, जहां हेलीपैड हैं ही नहीं। इनमें बडसर, इंदौरा, जसवां, हरोली, कुटलैहड़, नादौन आदि शामिल हैं। जिला मुख्यालय में भी हेलीपैड बनाने पर विचार किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि आपात समय और महत्वपूर्ण अवसर के समय हेलीपैड की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में भी सरकार के पास अपना हेलीपैड नहीं है। सरकार को अनाडेल सेना के हेलीपैड का प्रयोग करना पड़ता है। कई बार राष्ट्रपति भवन से कल्याणी हेलीपैड में हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

रामलाल और सुखराम ने भी उठाया मामला

सीएम ने कहा कि उड़ान-2 योजना के तहत प्रदेश में 6 हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसमें शिमला में संजौली-ढली बाईपास, झाकड़ी, रामपुर, जिला मंडी कांगनीधार, बद्दी और मनाली के सासे में इसका निर्माण किया जाएगा।

इनके निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। पवन हंस की ओर से इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हेलीपोर्ट निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखेगी कि नवनिर्मित हैलीपोर्ट में दो हेलीकॉप्टर उतारे जा सकें।

सुक्खू के अलावा रामलाल ठाकुर और सुखराम चौधरी ने भी हेलीपैड निर्माण का मामला उठाया। उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड निर्माण का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी इस दौरान नाहन में भी हेलीपैड निर्माण की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा - आपके विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड है। ऐसे में सदन में खूब ठहाके लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें