भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि हिमाचल उनके दिल में बसता है। कांग्रेस पार्टी डूबती नाव है। इस नाव में अब छेद हो गया है। इसलिए अब नाव से निकलने की बारी है। सब बाहर निकलो।
वे द्रंग निर्वाचन क्षेत्र के मध्य केंद्र कटौला में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पचास का आंकड़ा पार करेगी। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम खुद भी हारेंगे और उनका बेटा भी।
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रजब अली, जिला परिषद कटौला वार्ड पमिता शर्मा, कुशाल ठाकुर, कटौला कार्यालय प्रभारी और द्रंग मंडल चुनाव समिति के सदस्य बालकराम ठाकुर, कटौला पंचायत के उपप्रधान राजेंद्रपाल, कृष्ण चंद, विद्यासागर, रामचंद्र, देवराज, हुकम चंद, राजूराम, जितेंद्र कुमार, नंदलाल, नागेंद्र पाल, भगतराम, बबलूराम, गुड्डूराम, हरवंश, चेनेराम, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।