फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव के नतीजे होंगे राहुल गांधी का पहला इम्तिहान

Tue, 05 Dec 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी तय है। भले ही राहुल को पार्टी की कमान मिलने से पहले हिमाचल विधानसभा के लिए मतदान हो चुका है, लेकिन 18 दिसंबर को आने वाले चुनावी नतीजे उनका बतौर अध्यक्ष पहला इम्तिहान साबित होगा। 
विज्ञापन




















ये अलग बात है कि गुजरात में उनकी कई चुनावी जनसभाओं के मुकाबले हिमाचल में केवल एक दिन के लिए प्रचार करने पहुंचे। उधर, राहुल के नाम का प्रस्ताव करने के लिए हिमाचल कांग्रेस के नेता प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई में नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने से पहले राहुल गांधी ने मंडी में जनसभा कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चुनावी कमान सौंपने का एलान किया था। राहुल के इस दांव से कांग्रेस में खेमेबाजी पर विराम लग गया। 
विज्ञापन


गुजरात में व्यस्तता के चलते राहुल हिमाचल को उतना समय नहीं दे पाए। प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं कीं, जबकि पीएम मोदी ने हिमाचल में सात जनसभाएं कीं। हिमाचल में मतदान के बाद कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम जारी किया। 

गुजरात में चुनाव अभी चल रहा है, जबकि नतीजे हिमाचल के साथ आने हैं। इन दोनों राज्यों के परिणाम राहुल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पार्टी भले उनकी आधिकारिक ताजपोशी नतीजों के बाद करे, लेकिन जीत-हार उनके खाते में दर्ज मानी जाएगी। 
विज्ञापन

नामांकन में नहीं पहुंचे वीरभद्र सिंह

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामांकन के मौके पर सीएम वीरभद्र सिंह अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवा पाए। वीरभद्र सिंह इन दिनों पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ केरल में छुट्टियां मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले उनका आने का कार्यक्रम था पर तबीयत ठीक न होने के चलते अंतिम समय में कार्यक्रम बदलना पड़ा।

हालांकि, केरल जाने से पहले वीरभद्र सिंह ने राहुल से मुलाकात की। सोमवार को राहुल के नाम का प्रस्ताव करने से पहले हिमाचल कांग्रेस से जुडे़ सभी नेता पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के ऑफिस में एकत्रित हुए। प्रदेश के नेताओं से राहुल ने मुलाकात भी की।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में राहुल के नाम का प्रस्ताव चुनाव अधिकारी को प्रस्तुत किया गया। वीरभद्र सिंह को छोड़ हिमाचल से विद्या स्टोक्स, ठाकुर सिंह भरमौरी, जीएस बाली, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें