हिमाचल की जनता के अच्छे दिन आए हों या नहीं लेकिन वीरभद्र सरकार के मंत्रियों के अच्छे दिन जरूर आ गए। नामांकन के अंतिम दिन तक उम्मीदवारों ने जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, उसके तहत राज्य के मंत्रियों की 'दिन दूनी रात चौगुनी' तरक्की हुई है।
इन पांच सालों में नेताओं ने न कवल जनता की सेवा की बल्कि अपने निजी काम-धंधों को भी बखूबी संभाला। पांच साल पहले इन्होंने जो अपनी संपत्ति के आंकड़े दिए थे, उसके मुकाबले अब उनकी संपत्ति में कई गुना इजाफा हो गया है।
मंत्रियों द्वारा चुनाव आयोग को दायर किए गए हलफनामों की तुलना करें तो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा चल और अचल संपत्ति परिवहन मंत्री जीएस बाली की बढ़ी।
जीएस बाली
परिवहन मंत्री
2017 में कुल संपत्ति 46,75,15,512
2012 में कुल संपत्ति 24,85,87,356
पांच साल में बढ़े 21 करोड़ 89 लाख 28 हजार 156 रुपये
विद्या स्टोक्स
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री
2017 में संपत्ति 23,37,20,930
2012 में कुल संपत्ति 7,90,61,841
पांच साल में बढ़ी 15,46,59,089 रुपये की संपत्ति
सुजान सिंह पठानिया
ऊर्जा मंत्री
2017 में कुल संपत्ति 191577509
2012 में कुल संपत्ति 67388666
पांच साल में बढ़ी 12,41,88,843 रुपये
कौल सिंह ठाकुर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
2017 में कुल संपत्ति 11,01,75,936
2012 में कुल संपत्ति 4,58,31,880
पांच साल में बढ़ी 6,43,44,056 रुपये की संपत्ति