घुमारवीं में प्रत्येक शिक्षा खंड में 10 चुने हुए विद्यालयों में मतदाताओं के चुनाव संबंधी शिक्षण के लिए विद्यार्थियों ने हर स्कूल में एक पोस्टर का निर्माण किया। बच्चों ने टीम भावना का परिचय देते हुए सामूहिक प्रयास से पोस्टर बनाए।
दधोल स्कूल के बच्चों ने पोस्टर पर नारा लिखा ...न जाति पर, न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर। जब एसडीएम घुमारवीं अनुपम ठाकुर ने स्कूल का मुआयना कर इस नारे का अर्थ पूछा तो बच्चों ने बताया कि ये नारा नैतिक मतदान से संबंधित है। इसमें मतदाताओं से अपील की गई है कि वे धर्म और जाति के भेद से ऊपर उठकर मतदान करें।