विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। 26 अक्तूबर तक नाम वापसी होगी। कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह जाएंगे, इसका खुलासा 26 की शाम को होगा।
विज्ञापन
फिलहाल धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। सबसे कम नामांकन रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई और किन्नौर में हुए हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। यहां दो-दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतरे हैं।
दूसरे नंबर पर करसोग विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। करसोग में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। जसवां परागपुर और सरकाघाट में 11-11 प्रत्याशी, फतेहपुर में 10, पालमपुर, हमीरपुर और मनाली में 9-9 और कसुम्पटी, चिंतपूर्णी, सुलह व इंदौरा में 8-8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
कुटलैहड, भोरंज, नादौन, देहरा, पांवटा, मंडी, धर्मपुर, नगरोटा, शाहपुर, कांगड़ा और देहरा में सात-सात, नाहन, कसौली, शिमला ग्रामीण, नाचन, द्रंग, जोगिंद्रनगर, बल्ह और बडसर में आठ-आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
कुल्लू, आनी, लाहौल स्पीति, बिलासपुर, नयनादेवी, शिलाई, सोलन, नालागढ़, भटियात, भरमौर, चौपाल, रामपुर, ऊना, हरोली, सिराज, सुंदरनगर, सुजानपुर और ज्वाली में पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
घुमारवीं, पच्छाद, रेणुका, अर्की, दून, चंबा, डलहौजी, शिमला शहरी, ठियोग, गगरेट, बैजनाथ, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी में चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। बंजार, झंडूता, नूरपुर और चुराह में तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।