फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों से पहले कांग्रेस कार्यालय पर जड़ा मिला ताला, भाजपा दिखी उत्साहित

Mon, 18 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का नजारा बता रहा है कि दोनों ओर के नेता जीत हार पर कितने आश्वस्त हैं। अमर उजाला की टीम ने दोनों दलों के कार्यालय का दौरा किया। 
विज्ञापन


सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़े ताले ने टीम को अचरज में डाल दिया। कुछ लोग धूप सेंक रहे थे। पूछने पर बताया कि कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा, इसलिए दफ्तर बंद है। 

लगभग एक बजे के करीब कुछ पदाधिकारी कार्यालय में पहुंचे, लेकिन आबोहवा में नतीजों को लेकर जोश नहीं दिखा। दूसरी तरफ, भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से चहलकदमी दिखी। टीम पहुंची तो कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता झंडे लगा रहे थे। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल के आए रुझान से कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे थे। भीतर तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को फोन पर ड्यूटी बताई जा रही थी। कुछ पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। 

पूछने पर बताया कि वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्रों में हैं, लेकिन संगठन के पदाधिकारी कल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा ने नतीजों के बाद मिठाई और पटाखों का भी आर्डर दे दिया है।

50 प्लस के लक्ष्य पर कई हिस्सों में बंटे भाजपाई दिग्गज

 68 दिन के सियासी महासमर में केंद्र बिंदु रहे प्रदेश भाजपा कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने नई सरकार के सत्कार के लिए तैयार कर दिया है। रविवार को चुनाव परिणाम से एक दिन पहले सुबह भले ही भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हल्की फुल्की चहलकदमी रही हो।

लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सिसायी हलचल तेज हो गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। सत्ता पर कितनी सीटों के साथ काबिज होंगे इसको लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। वहीं, कार्यकर्ता दिनभर पार्टी कार्यालय को होर्डिंग-बैनर और झंडों से सजाते रहे। कार्यालय में दिनभर चली सियासी सरगर्मियों पर अमर उजाला की रिपोर्ट।

समय : सुबह करीब 11 बजे 
पार्टी कार्यालय की पहली मंजिल पर कार्यालय सचिव बैठे मिले। साथ में दो तीन पार्टी कार्यकर्ता भी थे। चर्चा चल रही थी कि कल यानी मतगणना के दिन कार्यालय कौन कौन से नेता पहुंचेंगे। उसी के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। चर्चा के बाद कमरों की सफाई और फर्नीचर ठीक करने काम शुरू हो गया।
समय : करीब सवा एक बजे
पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कार्यकर्ता झंडे तैयार करने में जुट गए। इस बीच पार्टी के मीडिया प्रभारी महेंद्र धर्माणी पार्टी कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ता तैयारियां छोड़ उनसे मिलने पहुंच गए और बात करते करते उनके कमरे तक पहुंच गए।

इसके बाद शुरू हुआ सीटों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा का दौर। कार्यकर्ताओं में से एक ने कहा कि पार्टी को कम से कम 52 सीटें मिलेंगी। दूसरे ने कहा कि ऐसा न हो कि उत्तराखंड जैसा रिजल्ट आ जाए। एक ने निचले हिमाचल में मोदी लहर को कारण बताया तो दूसरे ने कहा कि ऊपरी हिमाचल में लोग सत्ता के रुख के हिसाब से वोट करते हैं।
विज्ञापन

हर खंभे पर भाजपा के झंडे लहराते दिखे

कार्यकर्ताओं ने चर्चा को विराम देते हुए फिर से कार्यालय तैयार करने का काम शुरू किया। एक कार्यकर्ता कार्यालय के स्टोर से झंडों में लगाए जाने वाले डंडे लाता दिखा तो उसके पीछे दो लोग डंडों का गट्ठर लेकर कार्यालय से बाहर निकले।

कार्यालय के बगल वाले भवन की छत पर चढ़े और हर डंडे पर भाजपा का केसरिया रंग का झंडा लगाने लगे। सामने की एक दुकान पर कुछ साथी कार्यकर्ता खड़े आपस में बात कर रहे थे। उनकी बात के बीच ही दुकान पर बैठी महिला बोली, इस बार तो भाजपा ही सरकार में आएगी। कई साल से कांग्रेस जमी बैठी है करती कुछ है नहीं।

कार्यालय की छत के चारों तरफ भाजपाई झंडे सजे हुए थे। हालात यह रहे कि बालूगंज से चक्कर स्थित कार्यालय तक की पूरी रोड के हर खंभे पर भाजपा के झंडे लहराते दिखे। जीत को लेकर आश्वस्त पार्टी मोतीचूर के चालीस किलोग्राम के बड़े लड्डू का आर्डर दिया है।

कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो कुछ लोग खड़े बात कर रहे थे। कुछ एग्जिट पोल की ही विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगे। एक ने कहा कि एग्जिट पोल ने तो कुछ ज्यादा ही सीटें दे दी। दूसरा बोला, अंडर करेंट है भाई, मोदी की वेव में कइयों का बेड़ा पार हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें