भाजपा ने हिमाचल विस चुनावों के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चार दिन चले मंथन के बाद आखिरकार भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर ही दिए।
नूरपुर राकेश पठानिया, इंदौरा से रीता धीमान फतेहपुर कृपाल परमार, कुल्लू से महेश्वर सिंह, मनाली से गोविंद ठाकुर, हरोली से रामकुमार शर्मा, ऊना से सतपाल सत्ती, किन्नौर से तेजवंत नेगी और रोहड़ू से शशि बाला के नाम पर सहमति बनी है।