फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: होने वाला है फैसला, 10वीं बार कटेगी या बचेगी इस अफसर की मूंछ

Mon, 18 Dec 2017 08:04 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सैंकड़ों प्रत्याशियों के भविष्य के फैसले के साथ प्रदेश की हॉट सीट सदर मंडी पर शर्त लगाने वाले किकर सिंह की मूंछ का फैसला भी होने वाला है। नौ बार कई प्रत्याशियों की जीत पर अपनी मूंछ को दाव पर लगाने वाले किकर सिंह हर बार अपनी मूछ बचाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार क्या वह सफल हो पाएंगे इस पर नतीजा आने वाला है। इस बार उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री की बेटी सदर मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर की जीत पर शर्त लगाई है। इससे पहले किकर सिंह दो बार स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की जीत पर शर्त लगा चुके हैं। किकर सिंह का अनुमान हर बार सही साबित हुआ है।

हिमाचल की राजनीति में चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम की जीत पर भी वह एक बार दाव खेल चुके हैं। विधानसभा चुनावों के साथ लोक सभा चुनावों में किकर ने कई बार मूछ दाव पर लगाई है। इस बार वह दसवीं बार मूछ पर दाव लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बार नहीं आई मूंछ कटवाने की नौबत

इससे पहले वह आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, भाजपा विधायक महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, सीएम वीरभद्र सिंह, पंडित सुखराम समेत जिले में चुनाव लड़ने वाले नौ प्रत्याशियों पर अपनी मूछ दाव पर लगा चुके हैं।

किकर सिंह मंडी जिले के तल्याहड़ पंचायत के पंजैठी गांव के निवासी हैं। वह शिक्षा विभाग से अधिकारी पद सेवानिवृत हुए हैं। 74 वर्ष की उम्र में वह नौ दफा अपनी मूंछ को दावं पर लगा चुके हैं। किकर सिंह का दावा है कि हर दफा उनका आकलन सही रहा है।

कभी यह नौबत नहीं आई कि उन्हें अपनी मूंछ कटवानी पड़े। इस बार उन्होंने सूबे की हॉट पर दाव खेला है। सदर मंडी सीट पर दशकों से पंडित सुखराम के परिवार का कब्जा बना हुआ है। इसी सीट पर पहले एक दफा किकर सिंह पंडित सुखराम की जीत पर भी अपनी मूंछ को दाव पर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें