फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly Budget Session: विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 872 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

Sun, 15 Feb 2026 05:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र के दौरान 872 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विधानसभा की सुरक्षा में 500 जवान रहेंगे तैनात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के विशेष सत्र के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परिसर के साथ-साथ शहर के प्रवेशद्वारों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। तवी मोड, शोघी समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सत्र के दौरान संभावित धरना-प्रदर्शन, रैली और अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन


हर सेक्टर में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सत्र के दौरान पुलिस के 15 राजपत्रित अधिकारी, 30 अराजपत्रित अधिकारी, 66 मुख्य आरक्षी, 375 आरक्षी, 47 महिला आरक्षी, 16 कम्युनिकेशन स्टाफ के कर्मी तैनात किए गए हैं। 200 होमगार्ड जवान, क्विक रिएक्शन टीम, विशेष सुरक्षा इकाई और अन्य विशेष दलों के कुल 75 प्रशिक्षित कमांडो विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। विधानसभा सत्र के लिए शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में 872 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

पुलिस विभाग की विशेष शाखा राज्य अन्वेषण विभाग के कर्मचारी भी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। सत्र के दौरान सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा डिजिटल वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त जवान किए तैनात शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए एक राजपत्रित अधिकारी की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त 50 पुलिस जवान और 30 होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई है। सोमवार से शहर में ट्रैफिक ड्यूटी में अतिरिक्त जवानों की तैनाती होने से लोगों को पीक ऑवर्स में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें