हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंचायतीराज विभाग ने एआरओ को आशा वर्कर के चुनाव लड़ने संबंधित पत्र जारी किया है। पंचायतीराज विभाग ने पूर्व में जारी गए पत्र जिसमें कहा गया था कि आशा वर्कर चुनाव नहीं लड़ सकतीं, इसे निरस्त करते हुए नए आदेश जारी कर दिए हैं। इस पत्र में आशा वर्करों के पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने की बात कही गई है।