हिमाचल प्रदेश में एक और पैराग्लाइडर पायलट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पर्यटन नगरी के रानीसुई में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल विदेशी पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है। रविवार को बीड़ बिलिंग से आए हेलिकाप्टर में घायल को पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया। उसकी पीठ में चोट आई है। शनिवार को बीड़ बिलिंग से विदेशी पायलट ने उड़ान भरी थी और मनाली की रानीसुई की पहाड़ी में अचानक पैराग्लाइडर क्रैश हो गया।