पंजाब के साथ सटे हिमाचल के गांव भद्रोया और छन्नी बेली चिट्टे के लिए हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में कुख्यात है। नशे की ओवर डोज से यहां लोग मर रहे हैं। साथ ही कई आपराधिक गतिविधियों में भी इन नशेड़ी युवाओं का हाथ होता है।
कार्रवाई के दौरान पंजाब भाग जाते हैं कारोबारी- यह दोनों गांव पंजाब-हिमाचल की सीमा पर होने के कारण पुलिस कार्रवाई के दौरान नशे के कारोबारी पंजाब भाग जाते हैं। अब पंजाब-हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर नशे के काम पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।
ये भी रहे मौजूद- इस दौरान डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, डीएसपी पठानकोट सुखजिंदर सिंह, थाना प्रभारी नूरपुर ओंकार चंद, थाना प्रभारी पठानकोट रविंदर रूबी, डमटाल पुलिस चोंकी प्रभारी अजीत कुमार, कंडवाल चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल, इंदौरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी महिंद्र शर्मा, नगलभूर पंजाब के चौकी प्रभारी गुरविंद्र सिंह, ढांगू चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पंजाब और हिमाचल पुलिस के सैकड़ों जवान शामिल रहे।
राजधानी शिमला में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिमला पुलिस की सख्ती जारी है। बालूगंज पुलिस ने अब तारादेवी से चिट्टे की सप्लाई ले जा रहे एक स्थानीय युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी युवक जगदीश कुमार तारादेवी के ही साथ लगते गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
इसके पास से 22.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम शनिवार शाम करीब छह बजे तारादेवी में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेल ट्रैक से होता हुआ यह युवक अपने गांव की ओर जा रहा था।
पुलिस को देखकर यह हड़बड़ा गया और भागने लगा। पुलिस टीम को इस पर शक हुआ तो पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके एक बैग से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बैग में एक तोलक भी था।
इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी युवक किसी से नशे की यह सप्लाई लेकर आया था। इसे यह शहर में ही सप्लाई करने वाला था। इसके पास से ज्यादा पैसे नहीं मिले हैं। पुलिस मान रही है कि अभी इसने इसे किसी को बेचा नहीं था।
अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी इसे दिल्ली या दूसरे राज्य से लाया है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक पेशे से चालक है। बालूगंज पुलिस के अनुसार जांच में इस कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नामों के खुलासे हो सकते हैं।