फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की आजादपुर मंडी में छा गया हिमाचल का बादाम, अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश

Wed, 15 May 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कच्चे बादाम के मिल रहे अच्छे दामों से इस बार बागवान खुश नजर आ रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में कच्चा बादाम 750 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। पहली बार बादाम के इतने अधिक रेट मिलने से बागवान गदगद हैं। पिछली बार बादाम 550 रुपये प्रति पेटी बिका था। बागवानों ने आने वाले दिनों में भी बाजार में बादाम के और अच्छे दाम मिलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


रामपुर खंड के बागवान इंद्र दास मेहता ने बताया कि उन्होंने वीरवार को 205 पेटियां बादाम की दिल्ली भेजीं। इसमें करीब 35 पेटियां कागजी बादाम की थी। यह 750 रुपये प्रति पेटी बिकी। इसके अलावा अन्य प्रजातियों के बादाम की पेटियां 400 से 600 रुपये बिकीं।

इस बार दाम अच्छे मिलने से आने वाले सालों में बादाम की फसल की ओर बागवानों का रुख अधिक होगा। बादाम की फसल पर मौसम की मार भी अधिक नहीं पड़ी है। एक पेटी में करीब 4.200 किग्रा बादाम पैक होता है। बागवान मिथनु ठाकुर, केदार और सतीश का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बादाम की फसल ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ रुपये प्रति पेटी अधिक मिले दाम 
दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय आजादपुर मंडी में ऐसा पहली बार हुआ है जब सूबे के बागवानों को बादाम की फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। 2018 में बादाम की एक पेटी करीब 550 रुपये में बिकी थी। 2017 में साढ़े चार सौ रुपये अधिकतम दाम रहे थे। 2010 से पहले बादाम की एक पेटी के करीब 100 से 180 रुपये दाम मिलते थे। 

फसल तोड़ने में जल्दबाजी न करें बागवान
दिल्ली के आढ़ती मनोज कुमार ने बताया कि बागवान फसल तोड़ने में जल्दबाजी न करें। पिछले बार की अपेक्षा इस बार मार्के ट में बादाम की डिमांड अधिक है। उन्होंने बागवानों से अपील करते हुए कहा कि बागवान बादाम की गिरी पूरा आने दें। इससे बागवानों को बादाम के दाम अच्छे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें