पर्यटन सीजन शुरू होते ही हवाई किराया आसमान छूने लगा है। 15 अप्रैल से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन को लेकर हवाई टिकट के दाम बढ़ने लगे हैं। दिल्ली से धर्मशाला आने वाले यात्रियों को हवाई किराये के तौर पर सर्वाधिक 27,150 रुपये खर्च करने होंगे। ऑनलाइन बुकिंग साइट पर गुरुवार को जारी शेड्यूल के तहत 15 अप्रैल को दिल्ली से धर्मशाला के लिए तीन उड़ानें दर्शाई गई हैं।