फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने कर्मचारियों के हक में सुनाया बड़ा फैसला

Tue, 14 Nov 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने बिजली बोर्ड और पशुपालन विभाग को दैनिक वेतनभोगी के रूप में आठ और दस साल का कार्यकाल पूरा कर चुके याचिकाकर्ताओं को पक्का करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ये आदेश ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष बीके शर्मा ने मंडी सर्किट के दौरान एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिए। तीन माह के भीतर इन आदेशों की पालना करने के साथ सभी लाभ देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल से मिली जानकारी के मुताबिक बिशनदास पशुपालन विभाग और नरैण सिंह बिजली बोर्ड में दैनिक वेतनभोगी थे। प्रार्थियों ने याचिका दायर की थी। शिकायत की थी कि विभाग और बोर्ड उन्हें आठ और दस वर्ष की दैनिक सेवा के उपरांत पक्का नही कर रहे हैं।

इस पर ट्रिब्यूनल ने सुप्रीमकोर्ट की व्यवस्था के अनुसार इन्हें आठ और दस वर्ष की सेवाकाल के उपरांत नियमित करने के आदेश तथा तीन माह के भीतर सभी लाभों के साथ बकाया राशि अदा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें