इस हादसे में एक टेंपो ट्रेवलर को भी नुकसान पहुंचा, जबकि स्विफ्ट कार को सबसे ज्यादा क्षति हुई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस दुकानों की दीवार से टकराकर न रुकती तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक ने पुलिस को बताया कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी है। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।