फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 151 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में 1,359 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक मानदेय

Sun, 18 Oct 2026 09:56 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के 151 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 1,359 पदों पर भर्ती की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित निगम को प्रस्ताव भेज दिया है। चयनित कर्मचारियों को पद के अनुसार 5,000 से 25,000 रुपये तक मासिक मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ाया है। प्रदेश के 151 सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 1,359 पद आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को प्रस्ताव भेज दिया है। इन पदों पर नियुक्तियां निगम के माध्यम से की जाएंगी। चयनित कर्मचारियों को 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। कर्मचारियों की तैनाती विद्यार्थियों की देखभाल, खानपान व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियों और स्कूलों के अन्य जरूरी कार्यों के लिए की जाएगी।

विज्ञापन


आया से लेकर योग शिक्षक तक के पद
विभागीय प्रस्ताव के अनुसार, आया, खानपान पर्यवेक्षक, परामर्शदाता सह कल्याण अधिकारी, योग शिक्षक, चौकीदार और सफाई कर्मचारी के 151-151 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में तीन बहुउद्देशीय कर्मचारी नियुक्त करने का प्रावधान है। इस श्रेणी में कुल 453 पद निर्धारित किए गए हैं। सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 1,359 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

18 से 45 वर्ष होगी आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के तहत की जाएगी। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा
शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए संबंधित निगम को प्रस्ताव भेज दिया है। अब भर्ती से जुड़ी अगली प्रक्रिया और आवेदन संबंधी जानकारी का इंतजार है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रस्ताव भेजा गया है। आवेदन शुरू होने की तारीख, पदवार योग्यता, आवेदन का तरीका और चयन प्रक्रिया की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना और पात्रता संबंधी शर्तों की जानकारी अवश्य जांच लें।

Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अब व्यावसायिक कोर्सों की नहीं लगेगी प्रैक्टिकल फीस
हिमाचल प्रदेश में एचपी बोर्ड से संबंद्ध 151 सीबीएसई समेत अन्य सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से अब प्रैक्टिकल फीस नहीं ली जाएगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है। अब तक नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से तीन रुपये, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से 11 रुपये प्रतिमाह प्रैक्टिकल फीस ली जाती थी। नए आदेशों के अनुसार, अब व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग के अनुसार, अगले शैक्षणिक सत्र से 151 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में सिक्योरिटी ट्रेड बंद कर दिया जाएगा। ट्रेड में पढ़ रहे नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में उपलब्ध अन्य ट्रेडों में स्थानांतरित किया जाएगा। सरकारी सीबीएसई स्कूलों में टेलीकॉम ट्रेड की जगह इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग के बदले जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी ट्रेड शुरू होगा। इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। विभाग ने साफ कहा है कि फीस लेने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें