फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ई-केवाईसी कराने पर मिलेगा हिम केयर का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया है। ई-केवाईसी करवाने के बाद ही इन कामगारों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विशेषकर हिम केयर स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल पाएगा। श्रम कल्याण अधिकारी शिमला श्रेय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा को सक्रिय करने और लाभार्थी के डाटा को हिम परिवार पोर्टल पर अपडेट करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक है। बोर्ड ने सभी पंजीकृत कामगारों से आग्रह किया है कि वह बिना किसी देरी कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी शिमला जोन में उपस्थित होकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें। इसके लिए कामगारों को अपना आधार कार्ड, बोर्ड पंजीकरण कार्ड (श्रमिक कार्ड) और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें