शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने सोमवार को भराड़ी वार्ड के लिए पहियों वाले कूड़ेदान सौंपे। यह पहल वार्ड नंबर एक की पार्षद मीनू चौहान के अनुरोध पर की गई। इस अवसर पर क्लब की ओर से अब्बू अरोड़ा, क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेम्बी ने पार्षद मीनू चौहान का समुदाय की सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद किया। यह कदम स्थानीय स्तर पर स्वच्छता अभियान को मजबूत करेगा। संवाद